लखनऊ: यूपी के निकाय चुनाव की मतगणना एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। परिणाम भी उसी दिन घोषित किए जाएंगे। इसी के साथ 26 जिलों में 233 निकायों में महापौर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पंचायत अध्यक्ष सहित 4,299 वाडरें में पार्षद और सभासद प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों में कैद हो गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल मिलाकर तीन चरणों के मतदान का प्रतिशत औसतन 52.5 प्रतिशत रहा।
जो कि 2012 के चुनाव के 46.2 से करीब छह प्रतिशत ज्यादा है। विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी के हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी निकाय चुनावों के जरिए यूपी में अपना पकड़ मजबूत करना चाह रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि वोटों की गिनती शुक्रवार यानि एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से होगी। परिणाम भी शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।