अनुज अवस्थी, बंगलुरु: कर्नाटक की चुनावी तारीख नजदीक आते-आते देश के दोनो बड़े राजनैतिक दलों ने लगभग अपनी पूरी ताकत झोंक दी। भाजपा की और से खुद पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने एक के बाद एक ताबड़ तोड़ रैलियां कर कर्नाटक की जनता को ये भरोसा दिलाने की कोशिश की उनकी सरकार ही जनता का भला कर सकती है।
वहीं अगर कांग्रेस की बात की जाए तो अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ही पार्टी की चुनावी बागडोर संभालते हुए कर्नाटक में चुनावी रणभेरी भर रहे थे। लेकिन चुनाव तारीख आने से पहले पार्टी की पूर्व अध्यक्षा और राहुल गांधी की माता जी सोनियां गांधी ने तकरीबन दो साल के बाद एक रेली के दौरान चुनावी सभा को संबोधित किया। सोनियां गांधी ने अपने इस संबोधन में पीएम मोदी और भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सोनिया ने कहा कि पीएम मोदी ने जो देश और राज्य के लोगों से वादे किये थे।
उन वादों को पूरा न कर लोगों के साथ वादा खिलाफी की है। इतना ही नहीं सोनियां ने ये भी कहा की पीएम मोदी पर कांग्रेस मुक्त भारत का भूत सवार है। उन्होंने कहा कि सच्चाई ये है कि भाजपा की ये सरकार अपने आगे किसी को बर्दाशत नहीं कर सकती। सोनिया गांधी ने अपने भाषण के दौरान कहा कि मोदी जी को इस बात का गर्व है कि वो बहुत अच्छा भाषण देते हैं। वो एक अभिनेता की तरह भाषण देते हैं। मैं चाहती हूं कि अगर उनके भाषण से लोगों का पेट भरता हो तो वो और भी भाषण दें।
दरअसल, कर्नाटक का चुनाव कांग्रेस के लिए जीतना बेदह दी जरुरी है। क्योंकि मौजूदा वक्त में देश की सबसे बड़ी पार्टी कही जाने वाली कांग्रेस बस चुनिंदा राज्यों में सिमट कर रह गई है। इस वजह से कांग्रेस की इज्जत दाव पर लगी है इस बात से नकारा नहीं जा सकता।
बहराल, आपको बता दें कि कर्नाटक में 224 विधान सभा सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे। और 15 मई को चुनावी परिणामों की घोषणा की जाएगी। अब ये देखना होगा कि बिहार में जीत का ताज किसके सर सजता है और हार का समना किसे करना पड़ता है।