फिल्म में सड़क के मुख्य किरदार संजय दत्त भी शामिल
मुंबई : 1991 में बनी सफल फिल्म सड़क एक बार फिर सड़क 2 के रूप में दर्शकों को देखने को मिलेगी। महेश भट्ट द्वारा निर्देशित सड़क बाक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। महेश भट्ट उस सफलता को एक बार गढ़ने के इरादे से सड़क की सीक्वेल सड़क 2 बनायेंगे। हालांकि महेश भट्ट ने निर्देशन से अवकाश ले लिया है। लेकिन अपनी छोटी बेटी और स्टार आलिया भट्ट की वजह से एक बार फिर निर्देशन में वापसी कर रहे हैं। दरअसल आलिया भट्ट अपने पिता महेश भट्ट से लंबे समय से सड़क 2 बनाने की गुजारिश कर रही थी। महेश भट्ट ने इस पर हामी भर दी थी।
आज रीलीज हुआ सड़क 2 का टीजर
सड़क 2 की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें सड़क के मुख्य किरदार संजय दत्त और पूजा भट्ट भी नजर आयेंगे। फिल्म में नई जोड़ी के रूप में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर होंगे। महेश भट्ट पहली बार सड़क 2 के माध्यम से दोनों बेटियों को एक साथ डायरेक्ट करेंगे। फिल्म का टीजर आज महेश भट्ट के जन्मदिन पर रीलीज कर दिया गया है।
संजय दत्त ने महेश भट्ट को जन्मदिन की दी शुभकामनाएं
आज निर्देशक महेश भट्ट का 70 वां जन्मदिन है। अभिनेता संजय दत्त ने टवीटर पर महेश भट्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए सड़क 2 का टीजर शेयर किया है। फिल्म में मूल फिल्म सड़क के सीन्स भी दिखाए गए हैं, साथ ही नए कलाकारों में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर का नाम भी जोड़ा गया है। फिल्म को 25 मार्च 2020 को रीलीज किया जायेगा।