नई दिल्ली: भारतीय सेना ने पाक को मुड़तोड़ जवाब दिया है बाते दें कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सीमा में घुस कर पाक आर्मी के तमाम जवानों को मौत के घाट उतार दिया है। वहीं इसे दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक के रुप में देखा जा रहा है। भारतीय सेना ने अपने जवानों की शहादत का बदला लेते हुए रविवार देर शाम लाइन ऑफ कंट्रोल के पार जाकर पाकिस्तानी सेना पर हमला किया। भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसके चार जवानों को मौत के घाट उतार दिया।

खबरों के मुताबिक शनिवार को पाकिस्तान की तरफ हुई फायरिंग में चार भारतीय जवानों की शहादत के बाद इस ऑपरेशन अंजाम दिया गया। रविवार देर शाम लिए गए इस सख्त एक्शन में जवान बेखौफ होकर एलओसी पार कर पाक की सीमा के 500 मीटर तक अंदर चले गए। और पाक सेना के होश उड़ा दिए।


अगर जानकारों की माने तो ये आॅपरेशन तकरीबन 45 मिनट तक चला। भारतीय सेना के जावाज सिपाही पाकिस्तान की सीमा में घुसकर न सिर्फ मुंहतोड़ जवाब दिया, बल्कि वहां करीब 45 मिनट रुककर अपनी हिम्मत और जज्बे का नमूना भी दिखा दिया। इसके बाद पाकिस्तान सकते में आ गया है।

भारतीय सेना अपने साथ ले गई थी हथियारों का जखीरा 

आपको जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय सेना के जवान  का IED  का इस्तेमाल करना भी चौंकाने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है उसके मुताबिक, भारतीय जवानों एलओसी पार जाकर पाकिस्तानी सीमा में IED लगाए. इसी दौरान उनका पाकिस्तानी सेना से सामना हो गया और दोनों तरफ से फायरिंग हुई. भारतीय जवानों की फायरिंग में चार पाकिस्तानी सैनिक ढेर हो गए। बहराल, एक बार फिर से भारतीय सेना ने पाक को करारा जवाब देकर ये शाबित कर दिया की भारत पाकिस्तान से जंग के लिए तैयार और सक्षम है।