केरल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है और यह संख्या बढ़ने के अभी आसार हैं। आठ अगस्त से हो रही भारी मानसूनी बारिश की वजह से उत्तरी और मध्य केरल प्रभावित है। बाढ़ से 14 जिले प्रभावित हैं, जिनमें केवल 7 उत्तरी क्षेत्र वाले जिले हैं। पेरियार नदी में पानी का जलस्तर काफी बढ़ चुका है। इस बाढ़ से 30 हजार लोग प्रभावित हुए हैं और 54 हजार लोग बेघर हो गये हैं। उत्तरी बाढ़ प्रभावित जिलों में थलसेना की पांच टकड़ियां लगातार काम कर रही है। साथ ही दक्षिणी क्षेत्र में भी नौसेना को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार राज्य की सभी 40 नदियां उफान पर है। पेरियार नदी और चेरूथनी नदी के तटों पर रहने वाले लोगों को जलमग्न होने की चेतावनी दी गई है।

राजनाथ सिंह ने की समीक्षा
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्रीय मंत्री के.जी अल्फास के साथ बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों की समीक्षा की। राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री विजयन से भी बात की। वह रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई दौरा कर सर्वेक्षण करेंगे। के. जी अल्फास ने अपने फेसबुक पोस्ट पर भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों द्वारा मदद किये जाने, आपदा प्रबंधन टीम की मदद मुहैया कराये जाने, अन्य जरूरी सहायता प्रदान करने की बात लिखा है।

राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन ने भी की समीक्षा
केरल के राजस्व मंत्री ई. चंद्रशेखरन ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कोच्चि हवाई अड्डे पर एहतियात बरतने की बात कही है। साथ ही प्रधानमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री से बात कर उन्हें सुविधा मुहैया कराने का आश्वासन देने की बात भी कही है।