भोपाल- मध्यप्रदेश समेत देशभर के युवा जो रेलवे में भर्ती होने का सपना देख रहे हैं। उनके लिए जो नियम बनाए गए थे, वे अधिकतम बेरोजगारों को नौकरी नहीं मिल पा रही थी।
-ग्रुप डी के तहत मांगे गए आवेदन में पहली बार यह बड़ी शर्त जोड़ दी गई थी। इसमें कहा गया था कि इसमें आईटीआई को अनिवार्य कर दिया है। इस कारण जो लोग इंजीनियरिंग कर चुके हैं वे लोग इसमें शामिल नहीं हो पाएंगे। विशेषकर तकनीकी पदों पर भर्ती के लिए आईटीआई होना जरूरी कर दिया गया है। जबकि पहले इस प्रकार की भर्ती के लिए इंजीनियरिंग होना काफी होता था।

रेलवे में होना है 90 हजार नियुक्तियां-

रेलवे में जल्द ही 90 हजार से लेकर एक लाख नियुक्तियां होना है। ग्रुप डी में निकली इस भर्ती में कई अड़ंगों के कारण आधे से अधिक पद भरे नहीं जा सकते थे। इसके लिए केंद्र सरकार ने आरक्षण पर बड़ा फैसला लिया है।
है। रेल मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं तथा आइटीआई का प्रमाणपत्र है।
इससे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड ने सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए असिस्टेंट लोको पायलट एवं तकनीशियन के पदों में भर्ती के लिए निकाले आवेदन में सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम सीमा को दो वर्ष घटाया है। अब रेलवे भर्ती बोर्ड के इस सर्कुलर से सामान्य वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।
भोपाल रेलवे भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर भी नियुक्तियों की जानकारी हासिल की जा सकती है। www.rrbbpl.nic.in पर जाकर नियुक्तियों की स्थिति देखी जा सकती है।
स्पष्ट रूप से कहे तो- । केंद्र की मोदी सरकार ने सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को बड़ी सौगात दे दी है। रेलवे ने सोमवार को सर्कुलर जारी कर कहा है कि अब सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 28 से बढ़ाकर 35 कर दी गई है। ग्रुप डी के अभ्यर्थियों लिए यह निर्णय काफी अहम माना जा रहा है।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने सोमवार को इसका सर्कुलर जारी कर दिया है। रेलवे के इस कदम से देशभर के सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों में खुशीयों की लहर सी छा गयी है।
अनारक्षित वर्ग अधिकतम आयु सीमा 35
ओबीसी वर्ग (एनसीएल) अधिकतम आयु सीमा 38
अनुसूचित जाति/जनजाति 40/